Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण को निकली छात्रा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on: August 19, 2025
flag hoisting on independence day

द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर: स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली एक 15 वर्षीय छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामकोला पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

छात्रा का शव मोरवन क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे बरामद हुआ था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि भूषण कॉलोनी निवासी निलेश और बैरिया निवासी प्रिंस कुमार हत्या में शामिल थे। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि निलेश का छात्रा से प्रेम संबंध था, लेकिन जब उसने किसी और से बातचीत शुरू की तो निलेश ने नाराज होकर उसे मिलने के लिए बुलाया।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद निलेश ने चाकू से छात्रा पर हमला कर दिया। घटना के बाद निलेश और उसके साथी प्रिंस ने शव को छिपाने की कोशिश की और पुलिया के नीचे फेंक दिया।

मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण गंभीर चोटें बताया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


इसे भी पढ़े : कुशीनगर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, पत्नी के परिजनों पर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण को निकली छात्रा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!