Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईरान में शासन के अंतिम दिन करीब: जर्मन चांसलर का बड़ा दावा, यूरोप में बढ़ी सख्ती

Published on: January 14, 2026
Last days of rule in Iran

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ईरान में मौजूदा हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत दौरे पर पहुंचे मर्ज ने मंगलवार सुबह कहा कि ईरानी शासन के “अंतिम दिन और सप्ताह” अब सामने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई शासन केवल हिंसा के सहारे सत्ता में टिका रहता है, तो यह उसके पतन का संकेत होता है। मर्ज के मुताबिक, ईरान की जनता अब खुलकर शासन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और यह व्यवस्था जनादेश से वैध भी नहीं है।

चांसलर मर्ज ने कहा कि ईरान में मौजूदा सत्ता को जनता के जरिए चुने गए चुनावों से कोई वैधता नहीं मिली है। अब लोग इस शासन के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात का समाधान किसी शांतिपूर्ण रास्ते से निकले और मुल्ला शासन को यह सच्चाई समझनी चाहिए कि दमन के बल पर लंबे समय तक सत्ता नहीं चल सकती।

यूरोपीय देशों की सख्ती

इस बीच, समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, स्पेन के विदेश मंत्री ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर की जा रही कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मैड्रिड में ईरान के राजदूत को तलब किया है। वहीं, फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनेन ने भी ईरान के राजदूत को बुलाने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरानी सरकार ने दमन और कथित हत्याओं को छिपाने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

रजा पहलवी की ट्रंप से अपील

उधर, ईरान के निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के धार्मिक नेतृत्व के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाने की मांग की है। सीबीएस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में पहलवी ने कहा कि ईरान में जारी कठोर दमन के बीच देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कम से कम जान-माल के नुकसान के लिए सबसे बेहतर रास्ता यह है कि जल्द से जल्द हस्तक्षेप किया जाए, ताकि मौजूदा शासन का अंत हो और ईरान जिन समस्याओं से जूझ रहा है, उनका समाधान निकल सके।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में भीषण सड़क हादसा, दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर घायल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Horrific road accident in Jhansi

झांसी में भीषण सड़क हादसा: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो की मौत, तीन गंभीर घायल

SP celebrated in Deoria.

देवरिया में सपा ने मनाई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती, समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

On Delhi-Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: हरिद्वार जा रहे तीन कांवड़ियों की मौत, फरार वाहन की तलाश में पुलिस

Delhi High Court Judge

दिल्ली हाईकोर्ट की जज से जुड़े अवमानना मामले में सौरव दास समेत कई नेताओं को नोटिस, चार हफ्ते में मांगा जवाब

PM Modi's new MPs

पीएम मोदी की नए सांसदों संग ब्रेकफास्ट बैठक, सदन में सक्रिय रहने और संवाद की राजनीति अपनाने की दी सलाह

Sheikh Hasina's media engagements

शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम से भारत ने बनाई दूरी, विदेश मंत्रालय ने कहा- सरकार का कोई संबंध नहीं

Leave a Reply

error: Content is protected !!