द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी चौराहा बुधवार को उस समय दहशत का केंद्र बन गया जब एक सामान्य बाल कटवाने की प्रक्रिया अचानक हिंसक घटना में बदल गई। यहां स्थित एक सैलून में बाल कटवाने गए 45 वर्षीय व्यक्ति पर नाई ने कथित तौर पर उस्तरे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
➤ You May Also Like













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































