Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चलती ट्रेन में एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई फरार; पांच टीमें तलाश में जुटीं

Published on: February 19, 2026
NCC cadet in moving train

द देवरिया न्यूज़,देवरिया।देवरिया में चलती ट्रेन में एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप के बाद हड़कंप मचा है। पीड़िता का कलमबंद बयान बुधवार को अदालत में दर्ज होना था, लेकिन कोर्ट में कंडोलेंस के कारण बयान नहीं हो सका। वहीं आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की पांच टीमें गठित की गई हैं, पर अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मऊ जनपद की एक एनसीसी कैडेट गाजीपुर से परीक्षा देकर लौट रही थी। जल्दबाजी में वह गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट चढ़ गई। कुछ दूरी तय करने के बाद ट्रेन में तैनात टीटीई राहुल कुमार ने उससे टिकट मांगा।

पीड़िता के अनुसार, उसने परीक्षा से लौटने और जल्दबाजी में टिकट न ले पाने की बात बताई। आरोप है कि टीटीई ने कार्रवाई की धमकी देते हुए टिकट बनाने और सीट देने की बात कही तथा उसे फर्स्ट एसी के कूपे में ले गया। वहां दरवाजा बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह शोर मचाया और वहां से निकलकर खुद को बचाया। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी को लिखित शिकायत दी। जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामला देवरिया जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया।

देवरिया सदर जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया : आज से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.15 लाख छात्र होंगे शामिल, 174 केंद्रों पर कड़ी निगरानी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!