द देवरिया न्यूज़,कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को खराब मौसम के चलते कोलाघाट में एहतियातन आपात लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर को उतारने का फैसला लिया गया। घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
सड़क मार्ग से केशपुर रवाना हुए CM
हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के लिए रवाना हुए। यहां उन्हें क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करना था।
केशपुर में जलभराव से बढ़ी परेशानी
अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह केशपुर में तेज बारिश के कारण अस्थायी हेलीपैड पर पानी भर गया था। इसी वजह से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को केशपुर में उतारने के बजाय कोलाघाट में लैंड कराया गया। केशपुर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को बांकुड़ा जिले में प्रशासनिक बैठक में शामिल होना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह बांकुड़ा सड़क मार्ग से जाएंगे या मौसम की स्थिति सामान्य होने पर हेलीकॉप्टर से यात्रा करेंगे।
उड़ान से पहले तकनीकी समस्या की भी खबर
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को लेकर इससे पहले कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी तकनीकी समस्या सामने आने की जानकारी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के सवार होने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी देखी गई थी। तकनीकी टीम ने इसे ठीक करने के बाद हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति दी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण यात्रा के दौरान एहतियातन कोलाघाट में लैंडिंग करानी पड़ी।
इसे भी पढ़ें : शशि थरूर ने कांग्रेस के कैंपेन पर उठाए सवाल, बोले- ‘क्या हम Gen Z की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहे?’
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































