Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

196 दिन बाद गिरफ्तार हुईं पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published on: June 17, 2026
Former BSA arrested after 196 days.
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के सहायक अध्यापक कृष्णमोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में फरार चल रही देवरिया की पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव को घटना के 196 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने लंबे समय तक कानूनी प्रयास किए, लेकिन अंततः पुलिस कार्रवाई से नहीं बच सकीं।
बताया जाता है कि शिक्षक कृष्णमोहन सिंह ने 20 फरवरी 2025 की रात गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने भाई के घर में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था और एक वीडियो भी बनाया था। सुसाइड नोट में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और उनके लिपिक संजीव सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
शिक्षक ने आरोप लगाया था कि उनसे 16 लाख रुपये लेने के बावजूद चार लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। उन्होंने यह भी लिखा था कि उनके समेत दो अन्य शिक्षकों के मामले में हाईकोर्ट का आदेश उनके पक्ष में होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया और मामले को एक वर्ष तक लंबित रखा गया।
सुसाइड नोट के अनुसार, 13 फरवरी 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बावजूद उनका वेतन बहाल नहीं किया गया, जिससे वे मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान और तनावग्रस्त थे।
मृतक शिक्षक की पत्नी गुड़िया देवी की तहरीर पर गुलरिया थाने में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
कृष्णमोहन सिंह मूल रूप से कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग गांव के निवासी थे। वह देवरिया के गौरी बाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे और परिवार के साथ गोरखपुर के शिवपुर सहबाजगंज में रहते थे।

इसे भी पढ़ें : ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!