Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया जेल में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, आंखों में सूजन और सिर दर्द की शिकायत

Published on: December 14, 2025
Former IG Amitabh lodged in Deoria jail

द देवरिया न्यूज़,देवरिया: इंडस्ट्रियल एस्टेट में प्लॉट खरीद-बिक्री से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सिर में तेज दर्द और आंखों में सूजन की शिकायत हुई, जिससे उनकी बेचैनी बढ़ गई। सूचना मिलते ही जिला कारागार प्रशासन ने आंखों के सर्जन डॉ. इकबाल को बुलाकर जांच कराई।

डॉ. इकबाल ने जांच में आंखों से जुड़ी समस्या पाई और दवाइयां दीं। साथ ही उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई। चिकित्सकों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर का ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर सामान्य पाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि चश्मा न होने और ठंड के कारण आंखों में सूजन आई है।

सूत्रों के मुताबिक, दूसरे दिन भी पूर्व आईजी आम बंदियों की तरह ही रहे, हालांकि वे बेचैन नजर आए। बताया गया कि उनका चश्मा टूट जाने के कारण उन्हें देखने और पढ़ने में काफी परेशानी हो रही थी। बृहस्पतिवार की रात वे कभी कमरे में टहलते दिखे तो कभी सोने का प्रयास करते रहे। भोजन और दवा लेने के बाद भी वे काफी देर तक बेचैनी की हालत में रहे।

तीन दिन पहले मेडिकल परीक्षण के बाद अमिताभ ठाकुर को देवरिया जिला कारागार भेजा गया था। उनकी सेहत को देखते हुए जेल अस्पताल के एक कमरे में रखने का निर्णय लिया गया। कमरे में पहुंचने के बाद ही उन्होंने चश्मा न होने के कारण आंखों से जुड़ी परेशानी की बात बताई थी।

धोखाधड़ी के मामले में 13 दिन की न्यायिक हिरासत

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को बुधवार तड़के लखनऊ पुलिस ने सीतापुर-महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। उन्हें दोपहर बाद देवरिया कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 13 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले के अनुसार, अमिताभ ठाकुर वर्ष 1998 में देवरिया में एसपी के पद पर तैनात थे। आरोप है कि वर्ष 1999 में उन्होंने अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट अलॉट कराया। दस्तावेजों में नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी और अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात ठाकुर का नाम दर्ज किया गया। बाद में वर्ष 2003 में यह प्लॉट शराब कारोबारी संजय सिंह को बेच दिया गया।

इस संबंध में संजय शर्मा ने 7 नवंबर 2025 को देवरिया कोतवाली में तहरीर देकर अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने का आरोप लगाया था।

कोर्ट में पेश किया पक्ष, 23 दिसंबर को सुनवाई

अमिताभ ठाकुर ने सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत में आठ पन्नों का अपना पक्ष रखा, जिसमें उन्होंने खुद को जानबूझकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान वे भावुक भी हो गए। मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर को निर्धारित है। इस केस में उनकी पत्नी नूतन ठाकुर भी आरोपी हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!