Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

Published on: December 17, 2025
Hit into a moving car in Deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी–पांडेचक मार्ग पर हीरंदापुर गांव के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कार में अचानक आग लग गई, लेकिन कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही कार हीरंदापुर गांव के पास पहुंची, उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, कार में तेज लपटें उठने लगीं। आग बढ़ती देख वाहन में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी। रामपुर कारखाना थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि जली हुई कार अधिवक्ता पंकज मिश्र की है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस ने वाहन हटवाकर सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन के कागजात व तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार सवार समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

21 organs recovered from the body of a youth from Deoria.

देवरिया के युवक के शव से 21 अंग गायब होने का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

'School Chalo Abhiyan' in Deoria

देवरिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ, जन-जागरूकता रैली को विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Land worth ₹100 crore in Sambhal

संभल में 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच तेज, पूर्व ईओ की गिरफ्तारी के बाद कई अधिकारी जांच के दायरे में

PM Modi and the Japanese Prime Minister

पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मुलाकात, भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने पर बनी सहमति

BrahMos missile sold to UAE

UAE को ब्रह्मोस मिसाइल बेच सकता है भारत, रक्षा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

Indians in the Dubai Duty-Free draw

दुबई ड्यूटी फ्री ड्रॉ में भारतीयों की चमकी किस्मत, केरल के दो प्रवासियों ने जीते 9.5-9.5 करोड़ रुपये

Leave a Reply

error: Content is protected !!