Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लंदन में साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल

Published on: December 25, 2025
Vijay Mallya seen together in London

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। भारत से फरार दो चर्चित कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों इन दिनों लंदन में रह रहे हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। यह वीडियो विजय माल्या की जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है, जिसमें आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी भी मौजूद थे।

वीडियो को खुद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद और विजय माल्या को “भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े” बताते हुए टिप्पणी की, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


वीडियो पोस्ट पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

वीडियो में ललित मोदी हंसते हुए कहते सुनाई देते हैं,
“हम दो भगोड़े हैं… भारत के सबसे बड़े भगोड़े।”

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,
“चलिए, मैं कुछ ऐसा करता हूं जिससे इंटरनेट पर फिर से तहलका मच जाए… जलन से अपना दिल चीर लो।”

इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है और इसे कानून से भागे लोगों का खुलेआम मजाक उड़ाना बताया है।

https://www.instagram.com/reel/DSivCM3DPOV/?utm_source=ig_web_copy_link


वीडियो में दिखीं ललित मोदी की गर्लफ्रेंड रीमा बौरी

इस वायरल वीडियो में ललित मोदी की गर्लफ्रेंड रीमा बौरी भी नजर आ रही हैं। ललित मोदी ने वैलेंटाइन डे 2025 के मौके पर अपने रिश्ते की सार्वजनिक घोषणा की थी। उन्होंने रीमा के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि उनकी 25 साल पुरानी दोस्ती अब प्यार में बदल गई है।


कौन हैं रीमा बौरी?

रीमा बौरी लेबनान में रहने वाली एक स्वतंत्र सलाहकार (Independent Consultant) हैं और उन्हें मार्केटिंग क्षेत्र का अनुभव है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक—

  • उन्होंने स्विट्जरलैंड के लॉजेन स्थित ब्रिलेंटमोंट इंटरनेशनल स्कूल से ए-लेवल की पढ़ाई की

  • अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, लंदन (रिचमंड) से मार्केटिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की

  • प्रारंभिक शिक्षा सेंट टेरेसा कॉन्वेंट, सरे (यूके) से हुई

रीमा बौरी अंग्रेजी, फ्रेंच और पुर्तगाली भाषाओं में धाराप्रवाह हैं, जबकि उन्हें अरबी भाषा का भी ज्ञान है।


पहले भी विवादों में रहे हैं दोनों

गौरतलब है कि विजय माल्या और ललित मोदी दोनों भारत में अलग-अलग आर्थिक मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं और लंबे समय से विदेश में रह रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणियों और वीडियो को लेकर एक बार फिर उनके खिलाफ आलोचना तेज हो गई है।


इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा हाई अलर्ट पर, 11 साल में 21 हजार से ज्यादा घुसपैठिये गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!