Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: मंदिर की ज़मीन को लेकर तनाव, महंत का धरना—गेट सील होने पर मंत्री समर्थकों का हंगामा

Published on: August 20, 2025
Deoria Temple land
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया खास स्थित श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर की भूमि को लेकर मंगलवार को दिनभर भारी तनाव और हंगामे का माहौल रहा। मंदिर के महंत राजेश नारायण दास ने राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए सुबह 10 बजे मंदिर चौराहे पर धरना शुरू किया। मंत्री पर आरोप है कि वे मंदिर की ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं और प्रशासन इसमें उनका साथ दे रहा है। जैसे ही यह जानकारी फैली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वातावरण तनावपूर्ण हो गया।
प्रशासन ने दिया पैमाइश का आश्वासन, गेट सील किया गया
सूचना पर एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल डीके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने महंत को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया और शाम 5 बजे भूमि की पैमाइश का आश्वासन दिया।
पैमाइश के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर की ओर बने एक गेट को सील कर दिया, जिसे लेकर राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक की और गेट का सील हटाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही, जिसके बाद मौके पर पहुंचीं मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने समर्थकों को शांत कराया।
प्रशासन की कार्रवाई: भूमि कुर्क, कोर्ट में पेशी का निर्देश
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि पैमाइश पूरी नहीं हो पाई है, और तनाव को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएसएस की धारा 164 के तहत जमीन को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे कोर्ट में अपने-अपने पक्ष प्रस्तुत करें।
सीओ सिटी का बयान
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण जरूर हुआ था, लेकिन स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। एहतियातन मंदिर परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मंत्री का पक्ष: ‘पुश्तैनी जमीन पर कार्य करा रही हूं
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, “मंदिर के पास मेरी पुश्तैनी जमीन है। मैं अपने परिवार की सीमा के अंदर ही निर्माण कार्य करवा रही हूं। मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मंदिर की भूमि में कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। महंत के आरोप निराधार हैं।”

इसे भी पढ़े : कुशीनगर: धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर हालत में मिला; गले से निकले सिर्फ दो शब्द

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “देवरिया: मंदिर की ज़मीन को लेकर तनाव, महंत का धरना—गेट सील होने पर मंत्री समर्थकों का हंगामा”

Leave a Reply

error: Content is protected !!