Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी में फिर बदलेगा मौसम: तराई के 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Published on: September 11, 2025
heavy-rain-alert-in-up-on 11 Sep 25

द देवरिया न्यूज़ ( लखनऊ ) : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने गुरुवार से तराई के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसूनी ट्रफ लाइन दोबारा यूपी की ओर बढ़ गई है और इसके असर से प्रदेश के पूर्वी तराई क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है।

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यलो अलर्ट कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत 11 जिलों में जारी किया गया है। इन इलाकों में वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

वैज्ञानिकों की चेतावनी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ रेखा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसके चलते तराई के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी-तराई में भी जल्द ही बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

लखनऊ में उमस और तेज धूप

राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम ने यूटर्न लिया। सुबह तक बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

  • बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।

  • वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!