Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अप्रैल-जून में बढ़ेगी गर्मी की मार, 16 राज्यों में लू का अलर्ट; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Published on: April 2, 2026
Heat will increase in April-June
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी महीनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस बार अप्रैल से जून के बीच कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि जहां दिन का अधिकतम तापमान कई जगह सामान्य या उससे कम रह सकता है, वहीं रातें सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना जताई गई है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और तटीय प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में इस बार सामान्य से अधिक दिनों तक लू चल सकती है। अनुमान है कि इन क्षेत्रों में लू का दौर सामान्य से 2 से 8 दिन ज्यादा लंबा हो सकता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने जिन राज्यों में लू का ज्यादा असर रहने की आशंका जताई है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और उत्तरी कर्नाटक शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी इस बार लू वाले दिनों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।

बारिश को लेकर IMD ने बताया कि अप्रैल महीने में उत्तर-पश्चिम भारत सहित कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। हालांकि, इसके बावजूद अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, यानी रात में गर्मी से राहत कम मिलेगी। वहीं महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है।

मॉनसून को लेकर IMD ने फिलहाल कोई स्पष्ट पूर्वानुमान नहीं दिया है, लेकिन मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम (MMCFS) के अनुसार अप्रैल से जून के बीच ENSO (एल नीनो-सदर्न ऑस्सिलेशन) की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। इसके बाद अल नीनो की स्थिति बनने की आशंका है, जिसका असर मॉनसून के अंतिम चरण—अगस्त और सितंबर—में बारिश पर पड़ सकता है।

वहीं मार्च महीने में असामान्य मौसम देखने को मिला। IMD के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 45 लोगों की मौत हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 32 मौतें बिजली गिरने से हुईं। मार्च में कुल 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे, जो सामान्य से अधिक हैं। इसके चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश की घटनाएं बढ़ीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

IMD ने लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!