Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

फैंसी कार नंबर का क्रेज चरम पर: हरियाणा में ‘HR88B8888’ की बोली 1.17 करोड़, देश का सबसे महंगा नंबर बना

Published on: November 27, 2025
Craze for fancy car numbers is at its peak

द देवरिया न्यूज़ : फैंसी कार नंबर का क्रेज हरियाणा के ऑनलाइन ऑक्शन में इस कदर सिर चढ़कर बोला कि जितनी कीमत एक महंगी कार की होती है, उससे दोगुनी-तिगुनी रकम सिर्फ नंबर प्लेट के लिए लगा दी गई। बुधवार को वीआईपी नंबर ‘HR88B8888’ के लिए 1.17 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगी। इसके साथ ही यह नंबर प्लेट आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया।

हरियाणा में VIP और फैंसी नंबर प्लेट के लिए हर हफ्ते ऑनलाइन ऑक्शन होता है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे के बीच आवेदक अपनी पसंद के नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक बोली लगाने का दौर जारी रहता है। यह पूरा ऑक्शन प्रक्रिया fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर पूरी तरह ऑनलाइन होती है।

हर मिनट बढ़ती रही बोली

हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अतुल कुमार के अनुसार, यह बिडिंग प्रोसेस पूरी तरह ऑटोमेटेड और ऑनलाइन मोड में हुआ। इस हफ्ते बोली के लिए रखे गए सभी नंबरों में ‘HR88B8888’ पर सबसे ज्यादा 45 एप्लीकेशन आए थे। इस नंबर का बेस बिड प्राइस 50,000 रुपये तय किया गया था, जो हर मिनट बढ़ता रहा।

बुधवार दोपहर तक इसका रेट 88 लाख रुपये तक पहुंच गया, जबकि शाम 5 बजे अंतिम बोली 1.17 करोड़ रुपये पर जाकर रुकी।

क्यों खास है HR88B8888?

एक्सपर्ट के अनुसार, ‘8888’ वाला नंबर सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। इस रजिस्ट्रेशन नंबर HR88B8888 में कुल छह बार ‘8’ आता है, जिससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है। साथ ही नंबर में इस्तेमाल हुआ बड़ा अक्षर ‘B’ भी देखने में ‘8’ जैसा दिखता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

इसमें HR का मतलब हरियाणा, जबकि 88 बधरा सब-डिवीजन के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) को दर्शाता है।

पिछले हफ्ते भी हरियाणा में ऑनलाइन ऑक्शन के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर ‘HR22W2222’ की बोली 37.91 लाख रुपये तक पहुंची थी।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में छात्रों ने टेलिस्कोप से देखा चंद्रमा के गड्ढे और शनि के छल्ले


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!