Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अवैध रेत और कोयला तस्करी पर ईडी का शिकंजा, बंगाल-Delhi में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

Published on: February 4, 2026
illegal sand and coal smuggling
द देवरिया न्यूज़,कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रेत और कोयला तस्करी से जुड़े मामलों की जांच के तहत मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर, पानागढ़ और पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाया गया। छापेमारी के दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान भी तैनात रहे।

ईडी की कार्रवाई में बुदबुद थाना के नवनियुक्त प्रभारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का आवास भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि वह अभी औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण नहीं कर पाए थे। इससे पहले, बराबनी थाना में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें निलंबित किया गया था। बाद में वे आसनसोल पुलिस की स्पेशल ब्रांच से जुड़े और हाल ही में उनकी बहाली हुई थी, लेकिन ईडी की इस छापेमारी के बाद उनकी नियुक्ति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसके अलावा ईडी ने कई रेत और कोयला कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर भी तलाशी ली। दुर्गापुर के सेपको इलाके में केके मिनरल्स के मालिक प्रबीर दत्ता और उनके भाई अमित दत्ता के आवासों पर छापेमारी की गई। यह कंपनी बांकुड़ा, पश्चिम और पूर्व बर्धमान जिलों में रेत खदानों का संचालन करती है और इसके कार्यालय पानागढ़ में स्थित हैं।

कार्रवाई के तहत पानागढ़ में रेत कारोबारी शेख हाशिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर में शेख किरण मंडल और पांडाबेश्वर में कोयला कारोबारी शेख मइजुल के ठिकानों पर भी ईडी की टीम पहुंची। इसके साथ ही कोलकाता और दिल्ली में कई अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान जारी रहा।

ईडी अधिकारियों के अनुसार, यह जांच पिछले महीने कोलकाता में आई-पैक से जुड़े कोयला घोटाले की छापेमारी से अलग मामला है। फिलहाल, छापेमारी से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!