द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार, 16 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। नितिन नवीन ने हिंदी में शपथ ली और वे अब राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके शपथ लेने के दौरान सदन में मौजूद सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया।
➤ You May Also Like




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































