Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मायावती के परिवार में खुशियों की किलकारी, भतीजे आकाश आनंद बने पिता

Published on: December 26, 2025
Happiness in Mayawati's family
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के परिवार में खुशी का माहौल है। मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रज्ञा आनंद ने बेटी को जन्म दिया है। परिवार में नई सदस्य के आगमन से सभी में खुशी की लहर है।

आकाश आनंद के पिता बनने पर मायावती ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह बेहद सुखद क्षण है। दादी बनी मायावती ने जानकारी दी कि मां और नवजात बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं।

आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता डॉ. अशोक सिद्धार्थ पेशे से डॉक्टर रहे हैं और बसपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। प्रज्ञा सिद्धार्थ ने लंदन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

2023 में गुरुग्राम में हुआ था विवाह

आकाश आनंद ने नोएडा और गुरुग्राम से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 2013 में उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ प्लायमाउथ से एमबीए किया है। बताया जाता है कि लंदन में पढ़ाई के दौरान ही आकाश और प्रज्ञा की मुलाकात हुई, जो आगे चलकर दोस्ती और फिर विवाह में बदली। दोनों ने वर्ष 2023 में गुरुग्राम में भव्य समारोह के बीच शादी की थी, जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुई थीं।

मायावती ने एक्स पर दी जानकारी

आकाश आनंद के पिता बनने की जानकारी मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा कि बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति से सभी अत्यंत प्रसन्न हैं। मायावती ने यह भी कहा कि उन्हें विशेष हर्ष इस बात का है कि आकाश ने अपनी बेटी को ‘बहनजी’ की तरह बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा जताई है, जिसका वे स्वागत करती हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!