Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सऊदी के यानबू पोर्ट पर ईरानी हमला, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ा संकट

Published on: March 20, 2026
Iranians at Saudi's Yanbu Port
द  देवरिया न्यूज़,रियाद : मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने गुरुवार को सऊदी अरब के लाल सागर स्थित यानबू बंदरगाह पर हवाई हमला किया। यह हमला अरामको की सेमरेफ (Samref) रिफाइनरी को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद रिफाइनरी के कुछ हिस्सों से आग की लपटें उठती देखी गईं, लेकिन प्रमुख ढांचे को गंभीर क्षति नहीं पहुंची। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान अपने गैस प्लांट पर हुए हमले के बाद खाड़ी देशों में जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद यानबू पोर्ट दुनिया के लिए तेल सप्लाई का एक अहम विकल्प बनकर उभरा था। ऐसे में इस पोर्ट पर हमला वैश्विक बाजार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अगर इस तरह के हमले जारी रहते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है।
इससे पहले कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी और संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह पर भी इसी तरह के हमले किए जा चुके हैं। खाड़ी क्षेत्र दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा केंद्र है, जहां से करीब 31 प्रतिशत तेल और 8 से 17 प्रतिशत गैस का उत्पादन होता है। ऐसे में यहां बढ़ता संघर्ष वैश्विक ऊर्जा संकट को और गहरा सकता है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने गैस प्लांट पर हुए हमले के जवाब में इन कार्रवाइयों की बात कही है। माना जा रहा है कि यह हमला उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत ईरान अपने विरोधियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद से ही क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
हालांकि खाड़ी देशों ने इन हमलों पर कड़ी नाराजगी जताई है, लेकिन फिलहाल इस संघर्ष के थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव लंबा खिंचता है, तो न केवल मध्य-पूर्व बल्कि पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : पोखर भिंडा में सपा नेता सद्दाम हुसैन ने रखा इफ्तार पार्टी, भाईचारे और सामाजिक एकता का दिया संदेश


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!