Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सड़क किनारे मिले युवक-युवती, युवती की मौत; प्रेम प्रसंग की चर्चा

Published on: May 18, 2026
Found on the roadside in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के देवरिया-कसया मार्ग पर भीमपुर गौरा गांव के पास रविवार शाम सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले युवक और युवती में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक और युवती को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मृत युवती की पहचान अंशु यादव (19) पुत्री निवासी पकहा गांव थाना बघौचघाट के रूप में हुई है। बताया गया कि अंशु पिछले चार वर्षों से पथरदेवा कस्बे के संगम मोहल्ला स्थित अपनी बहन के घर रह रही थी। उसके बहनोई का नाम सुजीत उर्फ कुनाल यादव बताया गया है।

वहीं घायल युवक की पहचान विशाल सोनकर (22) पुत्र धर्म सोनकर निवासी वार्ड नंबर नौ, संगम मोहल्ला, पथरदेवा थाना तरकुलवा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक के होश में आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!