Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

योगी सरकार का फोकस अंतिम पायदान पर: अनुसूचित जाति बहुल 12,492 गांवों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

Published on: December 27, 2025
Yogi government's focus is final
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी क्रम में सरकार प्रदेश के अनुसूचित जाति बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि कोई भी वर्ग विकास की मुख्यधारा से पीछे न छूटे।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक प्रदेश के ऐसे 12,492 गांवों का चयन किया गया है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक है। चयनित ग्रामों की न्यूनतम जनसंख्या 500 तय की गई है, जिससे योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
इन गांवों में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण, सोलर व स्ट्रीट लाइट की स्थापना, बोरवेल, डिजिटल लाइब्रेरी, ट्रांसफॉर्मर, मोटर शेड, शवदाह गृह और पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद ने बताया कि समाज कल्याण की कार्यदायी संस्था UPSIDCO के माध्यम से अब तक 2,562 ग्रामों में विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 910 गांवों में कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष गांवों में काम तेजी से प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतिम वर्ष को देखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों को ही कार्यदायी संस्था बनाया गया है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल हुई हैं और स्थानीय स्तर पर निगरानी व जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के माध्यम से योगी सरकार न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। यह पहल समान विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : मैं जेटली जी को दिन में 10 मैसेज करता था, पूर्व CEA का जीएसटी पर चौंकाने वाला खुलासा, क्‍या चाहते थे?


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!