Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पथरदेवा में PDA प्रहरी सम्मान अभियान : युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ने 68 गांवों में बूथ प्रभारियों को किया सम्मानित

Published on: January 29, 2026
PDA sentry honored in Pathardeva
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ देवरिया जनपद की पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी युवजन सभा द्वारा PDA प्रहरी सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है।
अभियान के तहत युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव स्वयं गांव-गांव जाकर प्रत्येक बूथ प्रभारी (BLA) के घर पहुंच रहे हैं और उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। अब तक इस अभियान के अंतर्गत 68 गांवों में 104 बूथ प्रभारियों को सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान स्वरूप उन्हें समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी की तस्वीर, पार्टी का झंडा, गमछा एवं लाल टोपी भेंट की गई। इस दौरान बूथ प्रभारियों की संगठन के प्रति निष्ठा, संघर्ष और समर्पण की सराहना भी की गई।
इस क्रम में बंजारिया, कनकपुरा, बरईबट्टी, सरैनी, नारायणपुर, पगारा, कंवलचक, कँवलछपर, भारतराय, पौहारी छापर, देसही देवरिया, बरवामिरछापर, बेलही, सित्तपट्टी, बाबूपट्टी, खरीद, मठिया, रामपुर जगदीश, अस्सी टोला, मैनपुर, तरकुलवा, बाबूराय, भरथराय, रामपुरगढ़, मुंडेरा, पिपरिया, महुवापटन, मठियारत्ती, सिसवा, जलुआ, पहाड़पुर, देउरवा, सोनाहुला, जमुनी, बालपुर, हरियापार, पिपरा मदनगोपाल, निबिबारवा, दिघवा, भरतापट्टी, रामपुर हीरमन, सहवा, बरवा मानसिंह, बैजनाथपुर, बुद्धू खां देवरिया, मुसहरी, शामपुर सहित अनेक गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से पार्टी नेतृत्व ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि समाजवादी पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है और उनके सम्मान के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता।
इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव ने कहा कि PDA प्रहरी समाजवादी पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि बूथ प्रभारी ही जनता और पार्टी के बीच सेतु का काम करते हैं। उनके परिश्रम और निष्ठा से ही समाजवादी पार्टी की नीतियां आम लोगों तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन को नई ऊर्जा देता है और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
प्रियांशु राज यादव ने यह भी कहा कि युवजन सभा आने वाले समय में ऐसे जनसंपर्क और सम्मान अभियानों को और तेज करेगी, ताकि समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में देवरिया में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, सड़क जाम कर किया हनुमान चालीसा का पाठ


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!