Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ के ऊपर दिखेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, IAF की खास सिंदूर फॉर्मेशन और भैरव बटालियन की दमदार झलक

Published on: January 10, 2026
Path of duty on Republic Day

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : इस बार गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ के ऊपर भारतीय वायुसेना (IAF) के फ्लाईपास्ट में देश की सैन्य ताकत और साहस की खास झलक देखने को मिलेगी। वायुसेना के अलग-अलग एयरक्राफ्ट और फाइटर जेट विभिन्न फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे, लेकिन सबसे खास होगी ‘सिंदूर फॉर्मेशन’, जो ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगी।

सिंदूर फॉर्मेशन में कम से कम सात एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इनमें वे फाइटर जेट भी रहेंगे, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई थी। यह फॉर्मेशन भारतीय वायुसेना की सटीकता, ताकत और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक होगी।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले साल 6 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के अंदर आतंक के 9 ठिकानों पर सफल स्ट्राइक की गई थी। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की पूरी झलक दिखाई जाएगी।

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी भैरव बटालियन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना में गठित की गई भैरव बटालियन भी इस बार गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगी। ये विशेष लाइट कमांडो बटालियन हैं, जिन्हें पारंपरिक पैदल सेना और स्पेशल फोर्सेज के बीच की क्षमता के अंतर को पाटने के लिए तैयार किया गया है।

क्यों खास है भैरव बटालियन

भैरव बटालियन को तेज, सटीक और घातक कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इनमें केवल पैदल सेना ही नहीं, बल्कि एयर डिफेंस, तोपखाना और सिग्नल जैसी आर्म्स के सैनिक भी शामिल होते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य सीमाओं पर त्वरित ऑपरेशन, क्रॉस बॉर्डर मिशन, दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी जुटाना और उसे निष्क्रिय करना है। इन बटालियनों की तैनाती से पैरास्पेशल फोर्सेज को दुश्मन के इलाके में गहरे जाकर रणनीतिक मिशनों पर फोकस करने में और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

इस तरह गणतंत्र दिवस 2026 परेड देश की सैन्य शक्ति, साहस और आतंक के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रदर्शन बनेगी।


इसे भी पढ़ें : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले– SIR पर भ्रम फैला रही है पार्टी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Celebrated with great fanfare in Deoria.

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पथरदेवा में प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में निकली ‘उम्मीदों की पदयात्रा’

‘Bahu-Beti Sammelan’ organized in Deoria

देवरिया में ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Leave a Reply

error: Content is protected !!