Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नोएडा में फर्जी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, आठ महीने में 2254 जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द

Published on: January 12, 2026
Big crackdown on fake companies in Noida
द देवरिया न्यूज़,नोएडा। उत्तर प्रदेश के खजाने में सबसे अधिक राजस्व योगदान देने वाले गौतमबुद्ध नगर जिले में फर्जी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बीते आठ महीनों के दौरान जिले में सबसे ज्यादा फर्जी कंपनियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी जीएसटी विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 के बीच जिले में 2254 कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया है।
जांच में सामने आया कि इन कंपनियों के पीछे कई कारण थे। प्रदेश की प्रमुख सचिव (जीएसटी) कामिनी रतन चौहान के निर्देश पर कागजी और फर्जी कंपनियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया, जिसके तहत जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई भी तेज की गई। राज्य कर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में गौतमबुद्ध नगर में कुल 22,294 नई कंपनियों का जीएसटी पंजीकरण हुआ। इनमें 11,474 कंपनियां राज्य जीएसटी और 10,820 कंपनियां केंद्रीय जीएसटी के तहत पंजीकृत हुईं। इनमें से 20,040 से अधिक कंपनियां वर्तमान में सक्रिय हैं।
गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल करीब 1.25 लाख कंपनियां जीएसटी के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, मशीनरी, सेवा क्षेत्र और मोबाइल सेक्टर से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि दो हजार से ज्यादा कंपनियां केवल कागजों पर ही चल रही थीं। कई कंपनियों ने लंबे समय तक जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किए थे, जबकि कुछ लगातार शून्य रिटर्न दाखिल कर रही थीं। इसके अलावा कई मामलों में कारोबार पूरी तरह बंद पाया गया और कुछ कंपनियां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकृत थीं।
नोएडा के अपर आयुक्त राज्यकर संदीप भागिया ने बताया कि नई पंजीकृत कंपनियों में से लगभग 10 प्रतिशत का जीएसटी पंजीकरण समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर विभाग लगातार फर्जी कंपनियों और टैक्स चोरी के मामलों पर कार्रवाई कर रहा है, ताकि राजस्व की हानि को रोका जा सके और सिस्टम को पारदर्शी बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : माघ मेला 2026 में 3 करोड़ की लैंड रोवर से पहुंचे सतुआ बाबा, लग्जरी स्टाइल बना चर्चा का विषय


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!