Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया की युवती ने धर्म परिवर्तन कर युवक से की शादी, परिजनों के आरोप पर पुलिस ने की कार्रवाई

Published on: August 24, 2025
Deoria's girl converted to religion
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जनपद की एक युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रमनावाला गांव के युवक बलजिंदर सिंह से विवाह करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों द्वारा अपहरण और उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

कोर्ट मैरिज कर चुका था प्रेमी जोड़ा
युवती के पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व उनकी बेटी बलजिंदर सिंह के साथ उत्तराखंड के बाजपुर स्थित एक गुरुद्वारे में शादी कर चुकी है, इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवती का धर्म परिवर्तन कर नाम बदल दिया गया।

परिजनों की शिकायत पर हुई पुलिस कार्रवाई
देवरिया जिले के थाना तरकुलवा क्षेत्र निवासी युवती के भाई ने शुक्रवार को ठाकुरद्वारा कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि बलजिंदर सिंह ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया है और उसे जबरन अपने घर पर रखे हुए है। साथ ही युवती के साथ उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस बल रमनावाला गांव पहुंचा और दोनों को बरामद कर कोतवाली ले आया। पूछताछ के दौरान युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भाई के साथ रवाना कर दिया।

आरोपी युवक को शांतिभंग में किया गया चालान
पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह को शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बलजिंदर पहले देवरिया की एक फैक्टरी में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई थी। छह माह पहले वह युवती को साथ लेकर ठाकुरद्वारा आ गया था।

पहले दर्ज हुई थी एफआईआर, कोर्ट मैरिज के बाद हुई थी निरस्त
पुलिस के मुताबिक, युवती के परिजनों ने पहले बलजिंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों के कोर्ट मैरिज करने के कारण मामला समाप्त कर दिया गया था। अब युवती ने स्वयं परिजनों के साथ लौटने की इच्छा जताई है, इसलिए उसे सुरक्षित उनके साथ भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े : देवरिया: संदिग्ध न्यायिक आदेश मामले में जांच तेज, नायब तहसीलदार और कानूनगो के खिलाफ केस

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!