Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इन्वेस्ट यूपी ने जापान में दूतावास के साथ रणनीतिक बैठक कर निवेश को बढ़ावा देने की योजना तैयार की

Published on: December 10, 2025
Invest UP Embassy in Japan
द देवरिया न्यूज़,उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को आकर्षित करने के प्रयासों को और गति देने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने जापान में भारतीय दूतावास के साथ समन्वय को मजबूत किया है। इसी क्रम में इन्वेस्ट यूपी की जापान डेस्क ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में जापान स्थित भारतीय दूतावास के उप मिशन प्रमुख आर. मधु सूदन के साथ रणनीतिक बैठक की।
बैठक में शशांक चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को जापानी उद्योगों के लिए भरोसेमंद और पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को सुगम और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संस्थागत सहयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस दिशा में यामानाशी प्रीफेक्चरल सरकार, जापान बाह्य व्यापार संगठन, भारत–जापान वाणिज्य एवं संस्कृति परिषद और कांसाई औषधि उद्योग संघ जैसे प्रमुख जापानी संस्थानों के साथ सक्रिय सहभागिता बढ़ाई जा रही है।
शशांक चौधरी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में मोटर वाहन और मूल उपकरण निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली अभिकल्प और विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, आईटी एवं आईटी सेवाएं और औषधि उद्योग में जापानी कंपनियों की रुचि तेजी से बढ़ रही है।
बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित ‘जापानी सिटी’ परियोजना पर भी चर्चा हुई। यह परियोजना लगभग 500 एकड़ में एक समर्पित औद्योगिक और आवासीय केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी।
उप मिशन प्रमुख आर. मधु सूदन ने इन्वेस्ट यूपी के प्रयासों की सराहना करते हुए निवेश प्रोत्साहन के लिए निरंतर संवाद और नियमित अनुवर्ती कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को नया बल मिलेगा और भारत–जापान आर्थिक साझेदारी मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें : लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने युवक का गला रेतकर की हत्या, दो बेटियों के सामने वारदात से सनसनी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

1 thought on “इन्वेस्ट यूपी ने जापान में दूतावास के साथ रणनीतिक बैठक कर निवेश को बढ़ावा देने की योजना तैयार की”

Leave a Reply

error: Content is protected !!