Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Published on: December 26, 2025
At Baghauchghat power substation
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जनपद के बघौचघाट क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट पर गुरुवार को 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इसके चालू होने से क्षेत्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।

अब तक उपकेंद्र पर 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर कार्यरत था, जो बढ़ते विद्युत लोड के कारण लंबे समय से ओवरलोड की स्थिति में चल रहा था। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी रहती थी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से लोड संतुलन बेहतर होगा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो सकेगी।

बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र से लगभग 120 गांव जुड़े हैं और यहां से पकहां, बनकटा, बिशनपुरा बाजार, बघौचघाट और मलसी—कुल पांच फीडर संचालित होते हैं। क्षमता वृद्धि के बाद सभी फीडरों पर वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी और फाल्ट की घटनाएं भी घटेंगी। इसका लाभ घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि, व्यापार, लघु उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों को भी मिलेगा।

एसडीओ कौशल कुमार ने बताया कि 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के चालू हो जाने से आगामी गर्मियों में उपभोक्ताओं को सुचारु और बाधारहित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ओवरलोड की समस्या समाप्त होगी और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लगभग 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद, अभियंता अमित कुमार, संदीप सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : बुधवार को गुड़हल फूल के उपाय: गणेश और दुर्गा की कृपा से दूर होंगी बाधाएं, खुलेगा सफलता का मार्ग


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!