Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नरम रुख, भारत समेत ‘मित्र देशों’ के जहाजों को दी राहत

Published on: March 26, 2026
Iran on the Strait of Hormuz
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) को दिए बयान में ईरान ने कहा है कि ‘अशत्रु’ यानी गैर-विरोधी देशों के जहाज अब इस अहम समुद्री मार्ग से गुजर सकते हैं। इससे भारत जैसे देशों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

ईरान ने साफ किया है कि जो देश उसके खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं हैं या उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं, उनके जहाज तय सुरक्षा नियमों और समन्वय के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर सकते हैं।

भारत के लिए आसान हुआ रास्ता

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा संसद में भी पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा था कि “होर्मुज का बंद होना भारत के लिए स्वीकार्य नहीं है।”

फिलहाल इस क्षेत्र में करीब 20 भारतीय जहाज मौजूद हैं। हाल ही में दो भारतीय एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से इस मार्ग से निकल चुके हैं, जिनमें करीब 60 भारतीय नाविक सवार थे।

वैश्विक दबाव का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के इस रुख में बदलाव के पीछे बढ़ता अंतरराष्ट्रीय दबाव एक बड़ा कारण है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है और इसके बंद होने से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहरा सकता है। अमेरिका भी इस मुद्दे पर दबाव में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल में दिखाई गई नरमी के पीछे भी यह रणनीतिक कारण हो सकता है।

खाड़ी देशों का भी दबाव

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों की सख्ती ने भी ईरान को अपने रुख में नरमी लाने पर मजबूर किया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ये देश ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल हो सकते हैं।

भारतीय जहाजों की आवाजाही शुरू

पश्चिम एशिया संकट के शुरुआती दिनों में भारतीय जहाजों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। लेकिन हालिया कूटनीतिक प्रयासों के बाद अब स्थिति में सुधार दिख रहा है।
अब तक ‘शिवालिक’, ‘नंदा देवी’, ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ जैसे भारतीय जहाज होर्मुज से गुजर चुके हैं। वहीं ‘जग लाडकी’ नामक तेल टैंकर सुरक्षित भारत पहुंच चुका है। फिलहाल, ईरान के इस संकेत को क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, हालांकि स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

Leave a Reply