Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में शराब तस्करी का भंडाफोड़: डंपर से 6 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Published on: July 14, 2025
liquor in deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को बिगही के पास सोनू ढाबा के निकट से एक डंपर को रोका। तलाशी में डंपर से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की 103 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने मौके से अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी निजामुद्दीन के रूप में हुई। वह आबिद हुसैन का पुत्र है। आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी मिला।
थाना सलेमपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 341(2) बीएनएस, 60 आबकारी अधिनियम और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद शराब की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। जब्त किए गए डंपर की कीमत भी लाखों में बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ल के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें :  देवरिया में सड़क दुर्घटना: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Barhaj police [investigated] two thefts.

बरहज पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

1 thought on “देवरिया में शराब तस्करी का भंडाफोड़: डंपर से 6 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!