Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 95 रन से हराकर रचा इतिहास

Published on: March 9, 2026
India becomes T20 World Cup champion
द  देवरिया न्यूज़,क्रिकेट : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 95 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत ली और सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाली टीम बन गई। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और न्यूजीलैंड को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया। इस शानदार जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जिनके दम पर भारत वर्ल्ड चैंपियन बना। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस जीत में बड़ा योगदान दिया। 🏏🇮🇳

संजू सैमसन की विस्फोटक पारी

फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की जीत की मजबूत नींव रखी। सेमीफाइनल में 89 रन की पारी खेलने के बाद फाइनल में भी उनका बल्ला जमकर बोला। सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन बनाते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक समय ऐसा लग रहा था कि फिन एलन मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच भारत की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने फिन एलन को सिर्फ 9 रन पर आउट किया और इसके बाद ग्लेन फिलिप्स तथा डैरिल मिचेल जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेज दिया। उनकी गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट झटके। बुमराह ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया। इसके बाद उन्होंने जेम्स नीशम और मैट हेनरी को बोल्ड किया, जबकि आखिरी ओवर में मिचेल सैंटनर को भी पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अभिषेक शर्मा की तेजतर्रार बल्लेबाजी

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में बेखौफ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई शानदार छक्के लगाए और कीवी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। अभिषेक की इस पारी ने पावरप्ले में ही भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ईशान किशन का शानदार साथ

दूसरी ओर ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूती दी। उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली। ईशान ने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की, जिसने न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल तोड़ दिया।
इस तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 95 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली और एक बार फिर दुनिया में अपनी क्रिकेट ताकत का लोहा मनवाया।

इसे भी पढ़ें : खारकीव पर रूस का मिसाइल हमला, 7 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने दुनिया से रूस पर दबाव बनाने की अपील की


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!