Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में समाधान दिवस: 109 शिकायतें दर्ज, 17 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण

Published on: October 12, 2025
Solution Day in Deoria
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। डेस्क सिस्टम के तहत लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण भी कराया गया।

जिला स्तर पर कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 17 मामलों का तुरंत निपटारा किया गया। वहीं, बरियारपुर थाने में एसडीएम सदर श्रुति शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जबकि एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने बघौचघाट थाने में जनता की शिकायतें सुनीं। यहां केवल चार आवेदन आए थे, जिनके निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को भेजा गया।

तरकुलवा थाना क्षेत्र में राजस्व और आपसी विवादों के मामलों की अधिकता रही। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने संबंधित हल्का लेखपालों को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एक मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया, जबकि अन्य विवादित पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
इस दौरान एसआई अली अब्बास जैदी, केशव राम मौर्य, दीवान गणेश यादव, अजीत सिंह समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  मईल थाना में आयोजित समाधान दिवस पर एएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम बरहज विपिन द्विवेदी और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने लोगों की फरियादें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी: कहा – “मैं बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा, भाजपा का सच्चा सिपाही बनकर करूंगा काम”

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में समाधान दिवस: 109 शिकायतें दर्ज, 17 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण”

Leave a Reply

error: Content is protected !!