Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सांसद खेल स्पर्धा का समापन आज 25 दिसंबर को, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को समर्पित

Published on: December 25, 2025
MP sports competition in Deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन 25 दिसंबर वृहस्पतिवार किया जाएगा। यह आयोजन भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है, जिसे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है।


18 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

यह जानकारी बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, देवरिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद शशांक मणि ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ 21 सितंबर 2025 को हुआ था।
10 अक्टूबर 2025 तक देवरिया लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों—
देवरिया, तमकुहीराज, फाजिलनगर, पथरदेवा और रामपुर कारखाना—से बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 18,256 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।


गांव और ब्लॉक स्तर से शुरू हुईं प्रतियोगिताएं

सांसद ने बताया कि 10 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच ग्राम और ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके बाद खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।


पहली बार आयोजित हुई 10 किमी मिनी मैराथन

उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर 6 दिसंबर 2025 को देवरिया में पहली बार 10 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन बैतालपुर से स्व. रविंद्र किशोर शाही जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम तक आयोजित हुई, जिसमें 186 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।


जिला स्टेडियम में फाइनल मुकाबले

20 से 23 दिसंबर 2025 तक जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में विभिन्न खेलों की फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें
कबड्डी, खो-खो, हॉकी, कुश्ती, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, जूडो और ताइक्वांडो शामिल रहे।

इसके साथ ही खिलाड़ियों में खेल और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के लिए “खेलो भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।


खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

सांसद शशांक मणि ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और जिला संयोजक पवन कुमार मिश्र ने इसे जिले के खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत और स्थायी मंच बताया।


समापन समारोह में उमड़ेगी खेल प्रेमियों की भीड़

25 दिसंबर को होने वाले समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।


इसे भी पढ़ें : इंडिगो की दिल्ली–लंदन डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान, 2 फरवरी 2026 से शुरू होगी सेवा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply