Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रेल पटरी पर गेंदबाजी कर रहा युवक पहुंचा जेल, ट्रेन पर पत्थर मारने का आरोप

Published on: August 6, 2025
bowling on railway tracks
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर एक क्रिकेट खिलाड़ी द्वारा रेलवे ट्रैक पर पत्थर से गेंदबाजी का अभ्यास उसे महंगा पड़ गया। उसके द्वारा फेंका गया पत्थर चलती ट्रेन के एसी कोच की खिड़की से टकराया। इससे यात्री को हल्की चोट लग गई। यात्री की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। युवक को गिरफ्तार कर बनारस भेज दिया गया। गाड़ी संख्या 15007 जब देवरिया से रवाना हुई, तब कोच बी-1 के सीट नंबर 46 पर यात्रा कर रहे आकाश चौरसिया ने शिकायत की।
आकाश ने बताया कि ट्रेन चलते ही एक पत्थर उनकी खिड़की से आकर टकराया। इससे खिड़की का शीशा चटक गया और कुछ टुकड़े उनके हाथ पर लगे। गोरखपुर जंक्शन पहुंचने पर सीनियर उप निरीक्षक अयूब खान और उनकी टीम ने मामले की जांच की। इसकी सूचना देवरिया आरपीएफ को दी गई। देवरिया से गोरखपुर के बीच आरओबी के नीचे जांच में रेल पटरी के पास एक युवक बैठा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह क्रिकेट का खिलाड़ी है और रेल लाइन से पत्थर उठाकर गेंद की तरह अभ्यास कर रहा था।
युवक ने अपना नाम दीपक कुमार (24) बताया। वह स्वर्गीय राम अवध राम का पुत्र है और मझवा, थाना मुफस्सिल, जिला सिवान का निवासी है। युवक को हिरासत में लेकर धारा 153 रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 352/25 दर्ज किया गया। 5 अगस्त को उसे बनारस भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े : बंद मकान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देवरिया पुलिस कर रही जांच

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “रेल पटरी पर गेंदबाजी कर रहा युवक पहुंचा जेल, ट्रेन पर पत्थर मारने का आरोप”

Leave a Reply

error: Content is protected !!