Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त हुई पुलिस: अश्लील टिप्पणी और छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

Published on: September 8, 2025
women safety in kushinagar
द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर  : जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति और ऑपरेशन मजनू के तहत कुशीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला पटहेरवा क्षेत्र का है, जहां रवि पटेल नामक युवक को राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थीं। उसे तत्काल प्रभाव से हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, दूसरा मामला कप्तानगंज का है, जहां एक मुस्लिम युवती का दुपट्टा खींचने की कोशिश करने वाले अफरोज अंसारी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में चल रहे इस विशेष अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। महिलाएं अब पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
एसपी ने आगे बताया कि अब तक 300 से अधिक मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े : काशी रुद्रास बनी यूपी टी-20 लीग सीजन 3 की चैंपियन, फाइनल में मेरठ को 8 विकेट से हराया

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!