Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मणिकर्णिका घाट को लेकर अफवाह फैलाने पर सख्ती, एआई जनरेटेड तस्वीरें वायरल करने वाले 8 लोगों पर केस दर्ज

Published on: January 18, 2026
Rumor about Manikarnika Ghat
द देवरिया न्यूज़,वाराणसी : वाराणसी में मणिकर्णिका घाट को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। बुलडोजर कार्रवाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती से जुड़ी भ्रामक खबरें और तस्वीरें वायरल करने के मामले में चौक थाने में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका घाट से जुड़े कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान इन तस्वीरों को एआई जनरेटेड और भ्रामक बताया था। इसके कुछ ही देर बाद वाराणसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित सोशल मीडिया हैंडल्स और व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मणिकर्णिका घाट पर सुंदरीकरण कार्य करा रही निर्माण कंपनी के पदाधिकारी की तहरीर पर यह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वास्तविक तथ्यों के विपरीत हिंदू देवी-देवताओं की गलत और भ्रामक तस्वीरें साझा की गईं, जिससे समाज में आक्रोश फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
इसके अलावा घाट के सुंदरीकरण कार्य को लेकर एआई से बनाई गई तस्वीरें और गलत सूचनाएं प्रसारित की गईं। पुलिस ने इस मामले में 8 अलग-अलग मुकदमे दर्ज करते हुए 8 व्यक्तियों और संबंधित एक्स हैंडल्स को नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 298, 299 और 353 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और संवेदनशील जानकारी फैलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : बघौचघाट : ह्यूमन केयर पैथोलॉजी टीम बनी विजेता,सखिनी में डे-दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!