Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में असलहा तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Published on: November 13, 2025
Arms smuggling gang in Deoria
द देवरिया न्यूज़ /देवरिया: जिले में सक्रिय अवैध असलहा तस्करी गिरोह के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को परसिया अहीर चौराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से दो देशी तमंचे (315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी उसी गिरोह से जुड़े हैं, जिसके सरगना विवेक उर्फ पप्पू सिंह को कुछ दिन पहले एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस लगातार इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को सदर कोतवाली पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध असलहे के साथ किसी सौदेबाजी के लिए निकलने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने परसिया अहीर चौराहे के पास घेराबंदी की और कुछ ही देर में दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान अजीत यादव पुत्र बद्रीनाथ यादव उर्फ पट्टू और मोनू सिंह उर्फ देव सिंह पुत्र मिलन सिंह, दोनों निवासी भटवलिया, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने असलहा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह देवरिया और आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय था। पहले भी इनके कई सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना की और जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!