Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, हिरंदापुर मोड़ से दबोचा गया

Published on: June 13, 2026
Deoria POCSO Act fugitive

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिले की रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को हिरंदापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु भारती उर्फ बादल (19 वर्ष) निवासी थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(j)(2)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 11 अप्रैल 2026 को रामपुर कारखाना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी को 2 अप्रैल की सुबह आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों द्वारा धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं जोड़ते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया था। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हिरंदापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!