Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

धरना स्थल पर एसएचओ ने सांसद के छुए पैर, वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Published on: January 27, 2026
SHO MP at the protest site
द देवरिया न्यूज़,गाजीपुर। बिरनो क्षेत्र के क्यामपुर टोल प्लाजा के पास उस समय सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित सांसद सनातन पांडेय के धरने पर बैठने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचते और सांसद सनातन पांडेय के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में सांसद के पास जंगीपुर से सपा विधायक वीरेंद्र यादव भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा सांसद के पैर छूकर “भइया प्रणाम” कहते हुए दिखते हैं। इसके बाद विधायक वीरेंद्र यादव थानाध्यक्ष से सवाल करते हैं कि वह वहां कैसे आ गए। इसी दौरान विधायक पुलिसकर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि “गिरफ्तार करिए।” इस पर थानाध्यक्ष जवाब देते हैं कि “इतनी औकात नहीं है।” यह संवाद सुनकर मौके पर मौजूद लोग हंस पड़ते हैं।
इसके बाद थानाध्यक्ष मिश्रा यह कहते हुए भी सुने गए कि उनके क्षेत्र में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं और वह सांसद को साथ ले जाने के लिए आए हैं। विधायक वीरेंद्र यादव एक बार फिर कहते हैं कि अगर गिरफ्तार करने आए हैं तो गिरफ्तारी करें। इस पर थानाध्यक्ष का कहना था कि वह सिर्फ पास में बैठने आए हैं। बाद में पुलिस टीम सपा सांसद सनातन पांडेय को एस्कॉर्ट करते हुए वहां से बलिया के लिए रवाना हो गई।
इस पूरे मामले पर नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि सांसद धरने पर बैठे थे और उन्होंने इशारे से उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर धरना समाप्त करने का अनुरोध किया था। उनका कहना है कि सांसद दूसरी ओर देख रहे थे, इसलिए उन्हें इशारा करना पड़ा।
वहीं, इस मामले पर एएसपी उत्तरी बलिया दिनेश शुक्ल ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।

इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री ने 24.36 लाख से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply