Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सियासी एकजुटता: महायुति फिर साथ, विपक्ष से सीधी टक्कर तय

Published on: December 13, 2025
Before civic elections in Maharashtra

द देवरिया न्यूज़,मुंबई/नागपुर: महाराष्ट्र में एक बार फिर सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच सीधा मुकाबला तय होता दिख रहा है। स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में कई जगहों पर महायुति के घटक दल एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ पाए थे, जिससे गठबंधन में दरार और भाजपा–शिवसेना के बीच तल्खी सामने आई थी। हालांकि अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के हालिया दिल्ली दौरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई चर्चा के बाद महायुति के तीनों प्रमुख दल—भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट)—एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हो गए हैं। इस राजनीतिक हलचल का असर नागपुर में भी दिखा, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच करीब 90 मिनट तक मंत्रणा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष को मजबूती से चुनौती देने के लिए महायुति ने एकजुट होकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। खासतौर पर मुंबई बीएमसी और उससे जुड़े नगर निगमों के चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं।

मीटिंग के बाद शिंदे का बयान

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य ही चुनाव प्रचार का आधार होंगे।

शिंदे के इस बयान के बाद महायुति और एमवीए के बीच कड़े मुकाबले की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, कांग्रेस का ठाकरे बंधुओं के साथ भविष्य क्या होगा, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के पास सीमित विकल्प हैं, ऐसे में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी एमवीए के बीच ही होगा।

अंदरूनी टकराव पर लगी लगाम

सूत्रों के अनुसार, महायुति के घटक दलों ने एकता बनाए रखने के लिए अहम फैसला लिया है। अब गठबंधन के भीतर एक-दूसरे के नेताओं या कार्यकर्ताओं को अपने पाले में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा और शिवसेना दोनों इस बात पर सहमत हुए हैं कि कार्यकर्ताओं का पाला बदलना रोका जाएगा, क्योंकि पहले इसी मुद्दे पर गठबंधन में भारी घमासान हुआ था।

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित होंगे। इससे पहले अगले चरण के चुनावों की घोषणा होने की भी संभावना है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!