Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : विवाह की 53वीं वर्षगांठ पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया पौधारोपण, पत्नी के योगदान को किया नमन

Published on: July 9, 2026
Deoria On the 53rd wedding anniversary

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/अयोध्या : उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपनी वैवाहिक जीवन की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सरयू नदी के पावन तट पर स्थित सरयू अतिथि गृह परिसर में दो पौधे लगाए और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

पत्नी के सहयोग को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने अपने वैवाहिक जीवन की यात्रा को याद करते हुए कहा कि पिछले 53 वर्षों से वे और उनकी पत्नी परस्पर प्रेम, विश्वास, सम्मान और सहयोग के साथ जीवन का हर पड़ाव तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर प्रदेश, देवरिया, कुशीनगर की जनता और अपने परिवार की सेवा करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि जीवन के उतार-चढ़ाव, सफलता और चुनौतियों का सामना दोनों ने एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए किया। मंत्री ने भावुक शब्दों में कहा कि यदि उनकी अर्धांगिनी का पूर्ण सहयोग नहीं मिला होता, तो समाज और जनसेवा के लिए इतना समय देना उनके लिए संभव नहीं हो पाता।

पत्नी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनकी पत्नी ने हर कदम और हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। उन्होंने ईश्वर से उनकी पत्नी के स्वस्थ, दीर्घायु, सक्रिय और सुखी जीवन की कामना की।

बाबा विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी और रामलला के किए दर्शन

कृषि मंत्री ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने काशी विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी तथा अयोध्या धाम में हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली, लोककल्याण और जनसुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।


इसे भी पढ़ें : करूर भगदड़ मामले में सीएम थलपति विजय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, डीएमके की याचिका वापस


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!