Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

छितौनी में किसानों को मिला खरीफ फसल का प्रशिक्षण, जैविक खेती और मेड़बंदी पर दिया गया जोर

Published on: June 26, 2025
छितौनी में किसानों को

पथरदेवा (देवरिया)। पथरदेवा ब्लॉक अंतर्गत छितौनी गरीब पट्टी गांव में गुरुवार को किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एएफसी इंडिया लिमिटेड और कृषि विभाग देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

परंपरागत कृषि विकास परियोजना के जिला समन्वयक मोहम्मद अतीक खान ने किसानों को रासायनिक खाद की बजाय जैविक खाद के उपयोग को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खेती से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर रही है। जैविक खाद के प्रयोग से न केवल उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी सुरक्षित रहती है।

प्रशिक्षण में खेतों की मेड़बंदी पर विशेष बल दिया गया। बताया गया कि मेड़बंदी से एक खेत की जैविक खाद का प्रभाव सीमित रहता है और वह दूसरे खेत को प्रभावित नहीं करता। साथ ही, यह जल संरक्षण में भी मददगार होता है।

पशु चारे की उपलब्धता के लिए किसानों को बाजरा, अरहर और ढैचा जैसी फसलों की खेती बढ़ाने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में एलआरपी सत्यधर द्विवेदी के अलावा रामाशीष गुप्ता, बबलू सिंह, रामनयन, उपेन्द्र गुप्ता, उदय प्रताप, रामनरेश यादव सहित कई किसान उपस्थित रहे।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Grand Kanwar Yatra at Devghat

देवरिया : देवघाट में भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तिरंगा दिखाकर शिवभक्तों को किया रवाना

Student Movement in Jharkhand

झारखंड में छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत

Majority of doctors in KGMU

KGMU में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, बिना बड़े चीरे के निकाला 2 किलो का फाइब्रॉइड

Awadh Ojha on Rahul Gandhi

अवध ओझा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंसाना नहीं, देश को दिशा देना भी है

BJP on the ‘Vande Mataram’ controversy

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, प्रदीप भंडारी ने सोनिया-राहुल से पूछे पांच सवाल

WHO's cancer agency 3

WHO की कैंसर एजेंसी ने 3 आम दवाओं को रखा कैंसरकारी श्रेणी में, जानें किन मरीजों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

Leave a Reply

error: Content is protected !!