Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: जज की स्टिकर लगी कार ने बुजुर्ग को कुचला, 50 मीटर तक घसीटने से मौत

Published on: January 14, 2026
Tragic road accident in Chandauli
द देवरिया न्यूज़,चंदौली : चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। जज की स्टिकर लगी एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और वाहन में जमकर तोड़फोड़ की।
मृतक की पहचान गुरेरा गांव निवासी 61 वर्षीय शिवमूरत राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवमूरत राम सैदपुर–चंदौली फोरलेन मार्ग पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही जज की स्टिकर लगी कार ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग को कार काफी दूर तक घसीटती चली गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गुस्से में कार सवार को घेर लिया। इसके बाद लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में भीषण सड़क हादसा, दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर घायल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!