Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी में मारा गया एक और पति:पत्नी ने दिव्यांग प्रेमी से कराया कत्ल

Published on: December 22, 2025
Another husband killed in UP
द देवरिया न्यूज़,आगरा : आगरा की जूता कंपनी में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन राजकुमार (45) की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजकुमार की हत्या उसकी पत्नी ने अपने दिव्यांग प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रचकर कराई थी। चार दिन पहले हुई इस हत्या में अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

17 दिसंबर की सुबह अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के गांव हैवतपुर स्थित अकरावत बंबे के पास कच्चे रास्ते पर राजकुमार का शव मिला था। वह आगरा के बैईपुर स्थित श्रीरामचंद्र पब्लिक स्कूल के पास रहता था और लूथरा जूता कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने और चेहरे पर चाकू से वार के कारण मौत की पुष्टि हुई। हालांकि चेहरे पर वाहन चढ़ाने के स्पष्ट निशान नहीं मिले, लेकिन घटनास्थल पर ऐसे साक्ष्य पाए गए, जिनसे गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की आशंका जताई गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार मंगलवार दोपहर घर से रुपये लेने की बात कहकर निकला था। वह आगरा से रोडवेज बस से अलीगढ़ पहुंचा, जहां आगरा कट पर उतरने के बाद सीसीटीवी में उसे एक कार में कुछ लोगों के साथ सवार देखा गया। कार पहले सूतमिल इलाके में रुकी और फिर रात करीब 9:30 बजे घटना स्थल की ओर गई।

सर्विलांस जांच में यह भी सामने आया कि दोपहर एक बजे से रात चार बजे तक राजकुमार की पत्नी ज्योति की एक संदिग्ध नंबर पर सात बार बातचीत हुई। इसी आधार पर पुलिस का शक गहराया और पत्नी ज्योति, धनीपुर निवासी दिव्यांग बॉबी और उसके दोस्त, धनीपुर मंडी के आढ़ती संदीप सिंह को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ज्योति का बॉबी से करीब एक दशक पुराना संबंध था। पहले ज्योति का परिवार बॉबी के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान बॉबी और ज्योति के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आर्थिक रूप से मजबूत बॉबी उसकी मदद करता था। राजकुमार को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करने लगा। इसी विरोध से परेशान होकर ज्योति और बॉबी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

साजिश के तहत बॉबी ने अपने दोस्त संदीप और उसके दो रिश्तेदारों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी, जिसमें एक लाख रुपये एडवांस दिए गए। योजना के अनुसार राजकुमार को रुपये दिलाने के बहाने बॉबी के पास बुलाया गया, फिर कार में घुमाकर शराब पिलाई गई और रात करीब 10 बजे उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बिगाड़ने की भी कोशिश की गई।

सीओ गभाना धनंजय के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply