द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपरी गांव निवासी 38 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र धारी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव बाहर नौकरी करते थे और दो दिन पहले ही अपने घर लौटे थे। रविवार रात वह बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान उनके ही गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक रूप ले लिया। इसी बीच एक युवक ने असलहे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग होने की बात सामने आ रही है।
गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल पप्पू यादव को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और गौरीबाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : बघौचघाट थाने में 16 अप्रैल को लावारिस वाहनों की नीलामी, 12 वाहन होंगे शामिल
➤ You May Also Like





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया में रेस्टोरेंट के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात”