Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में चार गिरफ्तार, दो बाल अपचारी शामिल

Published on: February 27, 2026
Objectionable video of minor

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 17 फरवरी को चार युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

शिकायत के आधार पर पुलिस ने राज यादव उर्फ अंकित यादव (पुत्र बलिराम यादव उर्फ बाढू यादव) और हरिओम मिश्रा (पुत्र नगीना मिश्रा), निवासी विशुनपुरा बाजार टोला जगदीशनगर, सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 70(2), 351(3), एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कॉलेज के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गुरुवार को महंत त्रिवेणी इंटर कॉलेज, विशुनपुरा के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों के डीएनए परीक्षण के लिए रक्त के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिए समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply