द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में आगामी अम्बेडकर जयंती को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने इस संबंध में जिले के सभी अपर पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
➤ You May Also Like




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































