Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : बघौचघाट में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी, चार कुंतल लहन नष्ट

Published on: February 26, 2026
Deoria Illegal raw material in Baghauchghat

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। बघौचघाट क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब चार कुंतल पुरानी लहन मौके पर ही नष्ट कर दी गई। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना बघौचघाट पुलिस टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के विभिन्न ईंट-भट्ठों पर दबिश दी।

इन स्थानों पर हुई तलाशी

छापेमारी के दौरान सुनील कुमार यादव का ईंट भट्ठा (कुर्मी पट्टी), केदार जायसवाल का ईंट भट्ठा (पाण्डेयपुर मुण्डेरा), राजमंगल गौतम का ईंट भट्ठा (पाण्डेयपुर मुण्डेरा) और विपिन सिंह का ईंट भट्ठा (मुरारछापर) समेत कई संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई।

हालांकि मौके पर कहीं भी अवैध कच्ची शराब बनती हुई नहीं मिली।

पहले दर्ज हैं मुकदमे

बताया गया कि पूर्व में सुनील यादव और राजमंगल गौतम के ईंट-भट्ठों से अवैध कच्ची शराब बरामद की गई थी। इस संबंध में थाना बघौचघाट में

  • मु.अ.सं. 280/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 49, 61(2) बीएनएस

  • मु.अ.सं. 05/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 49, 61(2) बीएनएस
    के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने सभी ईंट-भट्ठा संचालकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में अवैध शराब का निर्माण न होने दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


इसे भी पढ़ें : नेपाल चुनाव से पहले BRI प्रोजेक्ट पर संकट, बालेन शाह ने चीन समर्थित इंडस्ट्रियल पार्क को घोषणा पत्र से किया बाहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply