द देवरिया न्यूज़,देवरिया : बघौचघाट थाना क्षेत्र में लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। प्रशासन की ओर से इन वाहनों की नीलामी कराने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 16 अप्रैल को थाना परिसर में नीलामी आयोजित की जाएगी।
यह कार्रवाई एएसपी (उत्तरी) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की जा रही है। वहीं, उपजिलाधिकारी सदर के आदेश पर पूरी प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया गया है। नीलामी की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना को सौंपी गई है, जिनकी अध्यक्षता में यह कार्य संपन्न होगा।
प्रस्तावित नीलामी में कुल 12 लावारिस वाहनों को शामिल किया गया है। ये सभी वाहन काफी समय से बघौचघाट थाने के परिसर में खड़े थे और इनके स्वामियों का कोई पता नहीं चल सका था। लंबे समय से अनुपयोगी पड़े इन वाहनों के कारण थाना परिसर में जगह की भी कमी हो रही थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने नीलामी का निर्णय लिया।
अधिकारियों के अनुसार, नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि पर पहुंचकर बोली में हिस्सा ले सकते हैं। नीलामी से प्राप्त धनराशि को सरकारी राजस्व में जमा किया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि थानों में खड़े लावारिस वाहनों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके और सरकारी स्थानों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।
इसे भी पढ़ें : देवरिया: अधिवक्ता की मौत पर बड़ा एक्शन, बरहज SDM निलंबित, जांच के आदेश
➤ You May Also Like

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































