Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भारत दौरे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को मिला खास सरप्राइज, बोले— पीएम मोदी ने याद रखा मेरा पसंदीदा संगीत

Published on: February 23, 2026
Brazilian President on India tour

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपनी भारत यात्रा के दौरान मिले एक खास सरप्राइज को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सरप्राइज उन्हें पिछले साल ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान दिए गए सम्मान और सरप्राइज की याद दिला गया।

रविवार को इंडिया-ब्राजील इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए राष्ट्रपति लूला ने बताया कि भारत में आयोजित लंच और स्टेट डिनर के दौरान ब्राजील के प्रसिद्ध कंपोजर आसा ब्रांका के गाने बजाए गए, जिससे वे भावुक हो गए।

पीएम मोदी के ब्राजील दौरे की याद हुई ताजा

राष्ट्रपति लूला ने कहा,
“मैं कल स्टेट डिनर और लंच के दौरान हैरान था। मुझे नहीं पता कि ब्राजील के पत्रकारों को यह याद है या नहीं, लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल ब्राजील आए थे, तब हमने उनके पसंदीदा गाने पर रिसर्च की थी। हम साओ पाउलो गए ताकि ऐसा गायक ढूंढ सकें जो उनका पसंदीदा गीत प्रस्तुत कर सके। हमने ब्राजील के पैलेसियो डा अल्वोराडा में उनके लिए वह गीत बजाकर एक खास सरप्राइज दिया था, जिससे वे बहुत प्रभावित हुए थे।”

भारत में मिला बदले में खास तोहफा

लूला ने आगे कहा कि भारत में जब उन्होंने डिनर के दौरान ब्राजीलियन संगीत सुना तो वे बेहद खुश हुए।

उन्होंने कहा,
“जब लंच के दौरान संगीत बजना शुरू हुआ तो मुझे एहसास हुआ कि इसका संबंध हमारे देश से है। इसके बाद ब्राजील के कंपोजर्स के अन्य गीत भी बजाए गए, जिनमें आसा ब्रांका के खूबसूरत गीत शामिल थे। मैं इससे बहुत खुश हुआ, क्योंकि मैंने सोचा भी नहीं था कि उन्हें हमारे सरप्राइज की याद होगी और वे बदले में मुझे इतना शानदार उपहार देंगे।”

राष्ट्रपति लूला की इस प्रतिक्रिया को भारत और ब्राजील के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग के साथ-साथ सांस्कृतिक रिश्ते भी लगातार मजबूत हुए हैं।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Cremation ground-Chhath in Tarkulwa

देवरिया : तरकुलवा में श्मशान घाट-छठ घाट मार्ग निर्माण पर फिर विवाद, प्रशासन ने फिलहाल रुकवाया काम

Soumya Vatsal Mishra of Deoria

देवरिया के सौम्य वत्सल मिश्र ने ISRO के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार SMOPS-2026 में किया प्रतिनिधित्व

VI Uttar Pradesh in Lucknow

लखनऊ में छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ, कृषि वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित

Deoria Attempt to murder case

देवरिया: हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में युवक पर हुआ था जानलेवा हमला

BJP-Nitish in power in Bihar

बिहार की सत्ता में भाजपा-नीतीश समीकरण पर नई चर्चा, पुराने अविश्वास की परछाई फिर चर्चा में

New beginning in India-Bangladesh relations

भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई शुरुआत? जयशंकर और खलीलुर रहमान की मुलाकात से कूटनीतिक रिश्तों को गति

Leave a Reply