द देवरिया न्यूज़,देवरिया। रमज़ान के पवित्र और बरकतों से भरे महीने में मेहा हरहंगपुर गांव में इंसानियत और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी तल्हा खान ने गांव के जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया।
राशन पाकर गरीब और बेसहारा परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर फखरुद्दीन खान और तल्हा खान ने कहा कि रमज़ान का महीना हमें भूख और तकलीफ का एहसास कराता है, जिससे हम दूसरों की मदद के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा इंसानी फर्ज है।
गांव के लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर वर्ष इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उपस्थित लोगों ने दुआ की कि यह नेक काम आगे भी जारी रहे और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचती रहे।
रमज़ान के इस मुबारक महीने में किया गया यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बना, बल्कि उनके जीवन में उम्मीद और खुशी की नई किरण भी लेकर आया।
इसे भी पढ़ें : डिघवा पौटवा में वायरल वीडियो के बाद 21 पर केस दर्ज, दरोगा को जांच में मिली क्लीन चिट
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































