Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

घरेलू तनाव से परेशान महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Published on: February 18, 2026
Woman suffering from domestic tension
द देवरिया न्यूज़,बघौचघाट : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिंदही में मंगलवार को एक महिला ने घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बिंदही निवासी कुशमावती देवी (46) अपने पति कृष्णा ठाकुर की नशे की आदतों और जमीन बेचने की प्रवृत्ति से लंबे समय से परेशान थीं। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि हाल ही में कृष्णा ठाकुर ने पत्नी को बिना बताए एक खेत का बैनामा कर दिया था, जिससे कुशमावती देवी आहत और तनावग्रस्त थीं।

बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव में उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संकल्प राठौर और मदन मोहन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पुत्र निलेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनके पिता की जमीन गांव के कुछ लोगों ने नशे की हालत में अपने नाम बैनामा करा लिया। जब उनकी मां उन लोगों से रुपये मांगने गईं तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गईं और यह कदम उठा लिया। कुशमावती देवी अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी पुत्री की शादी अप्रैल माह में तय बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट की चिंता: एआई से तैयार याचिकाओं में फर्जी फैसलों का हवाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply