Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

डिघवा पौटवा में वायरल वीडियो के बाद 21 पर केस दर्ज, दरोगा को जांच में मिली क्लीन चिट

Published on: February 19, 2026
Viral video in dighwa poutwa
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव में दरोगा से नोकझोंक और कॉलर पकड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं युवक का कॉलर पकड़कर खींचने के आरोप में घिरे दरोगा को विभागीय जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई है।
गांव निवासी अब्दुल कादिर पुत्र हदीस सिद्दीकी ने वायरल वीडियो के संदर्भ में थाने पर तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क किनारे स्थित उनकी पैतृक जमीन पर बनी बाउंड्री को गांव के ही हुसैन, अबरार, एकलाख, आफताब (पुत्रगण मुस्तफा), राशिद हुसैन, अब्दुल मन्नान (पुत्र हुसैन), मेराज, सेराज (पुत्र अबरार), इम्तेयाज अहमद (पुत्र एकलाख), आमिर अंसारी (निवासी अबूबकर नगर, देवरिया), राज अंसारी (निवासी अलीनगर) समेत 10 अज्ञात लोगों ने मिलकर तोड़ दिया।
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाया। आरोप है कि 17 फरवरी 2026 को शिकायत की जांच के लिए पहुंचे दरोगा आनंद कुमार की मौजूदगी में ही आरोपी दोबारा बाउंड्री और कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे।
पुलिस ने मामले में नामजद और अज्ञात समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो में दिख रहे दरोगा के व्यवहार की जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : आज से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.15 लाख छात्र होंगे शामिल, 174 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply